Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

भक्ति भाव से एक साथ पूजी गई माँ महागौरी और माँ सिद्धिधात्री !

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)

सरायकेला : आज 11 अक्टूबर शुक्रवार को शारदीय नवरात्र का अंतिम दिन है। पंचांग के मुताविक आज दुर्गा अष्टमी और महा नवमी साथ में है। हालांकि कई जगहों पर दुर्गा अष्टमी का व्रत 10 अक्टूबर को ही रखा गया । आज के दिन अष्टमी की देवी माँ महागौरी और नवमी की देवी माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है । विदित हो कि ​पंचांग के अनुसार, अश्विन माह की शुक्ल पक्ष में अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी और नवमी तिथि को महा नवमी के नाम से जाने जाते हैं। दुर्गा अष्टमी के दिन माँ दुर्गा के आठवें और महा नवमी को माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा करते हैं। इस बार महा नवमी के दिन कन्या पूजा और नवरात्रि का हवन करने का विधान है। आज सुकर्मा योग पूरे दिन है। वहीं बताया जा रहा है कि पंचांग के मुताविक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग नवमी ति​थि में 12 अक्टूबर को सुबह 05:25 बजे से 06:20 बजे तक है. इस दिन का ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:41 से प्रातः 05:30 तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त दिन में 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक है। इस अवसर पर सरायकेला जिला के प्रसिद्ध श्री श्री नव दुर्गा मंदिर, चौका में आधी रात से ही पूजार्चना के लिए काफी संख्या में भक्तों की उपस्थिति देखा गया ।

Exif_JPEG_420

About Author