Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चक्रधरपुर में सागीपी में मकर संक्रांति पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित|

चक्रधरपुर के कुलीतोंडांग पंचायत के सागीपी में मकर संक्रांति पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई.यह कार्यक्रम का आयोजन युवा जागरूक मंच सागीपी के द्वारा किया गया. खेलकूद के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ,विशिष्टअतिथि कुलीतोंडांग पंचायत के मुखिया माझी जोंको ,उपमुखिया कुतलू जी और सामाजिक कार्यकर्ता राफेल बांकीरा उपस्थित थे. इस आयोजन मे बड़ी ल़डकियों का 200 मिटर दौड़ मे प्रथम स्थान मे सुकूर मुनि दोंगो ,द्वितीय स्थान में सुनीता दोंगो और जवानों का दौड़ 400 मीटर मे प्रथम स्थान में गुरु अंगारिया और बागुन जामुदा विजेता रहे

और जेनरल नॉलेज में कानूराम जामुदा विजेता रहे. और बूढ़ों का दौड़ -प्रथम स्थान में बाया जामुदा और दूसरा स्थान मे पाण्डु अंगारिया, टोपी रेस में कानू राम जामुदा, हंडी फोड़ में सानिया समाड विजेता रही. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि खेल से लोगो का मानसिक विकास होता है. गांव में एैसी प्रतियोगीता आयोजन होने से खिलाडियों का मनोबल बढता है. व आपसी भाई चारा कायम होता है.उन्होंने कहा यहां खेलकूद प्रतियोगिता बहुत ही भव्य रूप से होता है.यहां सभी खेलड़ियो को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है.हम खेलड़ियों को हर संभव मदद करेंगे.इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष शिव चरण मुंडा ,सचिव संजय दोगो , कोषाध्यक्ष अरुण बांकीरा, ग्राम मुंडा – घनश्याम दोंगो,कैरा जी,सत्यनारायण सामाड, हरि सिंह, संजय, जगतपाल, बुढ़न सिंह, लक्ष्मन, सोमाय मुंडा, बागुन, अजय, माँगता, सिदीयु, पासिंह, रांदो, राम, गंगाराम, लखन, सेट, कुशनु, दीपक, रवि, मंगल सिंह, जगत सोलंकी, रामधन लखन सोलंकी, दामू का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author