Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आजसू स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा – रामचंद्र सहिस

जमशेदपुर : आजसू पार्टी द्वारा आज बोड़ाम प्रखंड स्थित प्रधान कार्यालय मे एक बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता बोड़ाम प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष मृतुंजय सिंह ने किया जबकि संचालन रामनाथ महतो ने किया वही धन्यबाद आदित्य महतो ने किया । बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बीते चुनाव मे एनडीए प्रत्यासी की जीत सुनिश्चित हेतु सभी को बधाई दिए और आगामी विधानसभा मे उसी ऊर्जा और जूनून के साथ स्थानीय विषयो के साथ मतदाताओ के बिच जाने और लोगो को पार्टी के विचार के साथ जीत सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति द्वारा 22 जून को आजसू स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया हुआ है ।इसी क्रम में जुगसलाई विधानसभा के सभी प्रखंडों में भी बलिदान दिवस मनाया जाएगा जिसने हजारो युवा उपस्थित रहेंगे साथ ही साथ सभी प्रखंड में पौधारोपण भी किया जाएगा। चुकी वर्तमान सरकार इस राज्य के आंदोलकारियों के बलिदान को भूल चुकी है।

यहाँ के मुलवासी और शोषित वँचित लोगो के लिए संघर्ष करने वाले और इस राज्य को अलग राज्य के लिए किये संघर्ष कर राज्य के निर्माण करने वाले महापुरषो को भूल चुकी हैँ इसलिए आजसू इस तिथि को बलिदान दिवस के रुप मे मनाएगी । बैठक में आदित्य महतो, मृतुंजय सिंह, रामनाथ महतो, गुणधर कुंभकार, छूटूलाल सिंह, काजल गोप, निर्मल सिंह, मेनका किस्कु, पारुल दे, रेणुका महतो , रूपा सिंह, सुमित्रा महतो के साथ साथ सभी प्रभारी मजबूत थे।

About Author