Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर के सदर अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन

जमशेदपुर के ख़ास महल स्थित सदर अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिले के सिविल सर्जन समेत स्थानीय ज़िला परिषद व स्वास्थ्य कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

11 जुलाई यानी आज के दिन पूरे देश मे विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में खास महल स्थित सदर अस्पताल परिसर में परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया,जहाँ मुख्य रूप से पी एस आई इंडिया के सहयोग से जिले के सिविल सर्जन समेत पी एस आई के सिटी प्रबंधक,स्वास्थ्य कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में जागरूकता रथ रवाना किया गया।इस रथ के माध्यम से शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंख्या नियंत्रण पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा, साथ ही नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जनसंख्या बढ़ोतरी से होने वाले परेशानी और इसके नियंत्रण के फायदे के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार माझी ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है इस स्वास्थ्य मेले में परिवार नियोजन संबंधी शिवर का उद्घाटन करते हुए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा परिवार नियोजन से संबंधित जितने भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं उसे पूरा करने का प्रयास करते हुए प्रचार प्रसार के लिए भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गए है।

About Author