पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल,आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

सरायकेला/आदित्यपुर
30 सितंबर, 2026
बुधवार (भाग्य सागर)

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2026 के तहत आज जिला आयुष समिति के तत्वावधान में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अधीक्षण अभियंता ए.के. जायसवाल एवं कार्यपालक अभियंता शिव कुमार दिनकर द्वारा किया गया।

शिविर में विभागीय कर्मियों एवं उनके परिजनों सहित लगभग 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सैफी, डॉ. श्वेता सुषमा, डॉ. प्रभा महतो एवं डॉ. शैलेश कुमार द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरत अनुसार दवाओं का वितरण किया गया।
मौके पर लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए आयुष पद्धति को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
योग प्रशिक्षक रमानाथ महतो एवं सस्ती महतो द्वारा योग सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए तथा नियमित योग के महत्व की जानकारी दी गई।

शिविर के सफल आयोजन में आशा कुमारी, रमा मिंज, संध्या पूर्ति, माधवी पूर्ति एवं मिशेल गुड़िया (सहिया) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

