Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

31 जनवरी को 1 बजे सीएम ने ED को आवास पर बुलाया है, मीडिया उसके बाद अपना-अपना अनुमान लगाये- सुप्रियो भट्टाचार्य

झारखंड में चल रही सियासी उठा पटक के बीच JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता की और मीडिया को सीएम हेमंत के दिल्ली में होने, ED की पूछताछ और झारखंड की सियासत जैसे कई सवालों का जवाब दिया. साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टचार्य ने ईडी के द्वारा कारवाही की जानकारी को लेकर चर्चा की उन्होंने कहा ईडी से मुख्यमंत्री 31तारिक को मिलेंगे।

उन्होंने कहा की जब कहीं से कुछ बनता नहीं है तो मुख्य मंत्री को राजनेतिक विद्वेष के कारण परेशान किया जा रहा है। मुख्य मंत्री का कई कार्यक्रम होते हैं। यह सीधा सीधी गैर वाजिब है। एक आहुवा क्रिएट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निजी काम से दिल्ली गए है। और लौटेंगे भी। जब मुख्यमंत्री ने समय दिया है तब कौन लोग भ्रम फैला रहे है। जिस जमीन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान किया जा रहा है वह भुहारी जमीन है।

About Author