Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

नीट 2024 परीक्षा मे धांधली के मामले मे कांग्रेस पार्टी द्वारा सड़कों पर विरोध प्रदर्शन

नीट 2024 परीक्षा मे धांधली के मामले मे कांग्रेस पार्टी खुलकर सामने आ चुकी है, जमशेदपुर मे जिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के द्वारा सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया जा रहा है, जहाँ इनके द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन एवं मशाल जुलुस निकला जा रहा है, इसको लेकर जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का विरोध करते हुए उनका पुतला दहन किया वहीँ युवा कांग्रेस के द्वारा इसके खिलाफ मशाल जुलुस निकाला गया।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह ने कहा की देश मे मोदी सरकर के द्वारा अब शिक्षा मे भी घोटाला किया जा रहा है, देश के लाखों लाख नीट के अभ्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी की गई है, और केंद्रीय शिक्षा मंत्री इसपर चुप्पी साध रखी है जो उनके मंशा को दर्शाती है. इन्होने कहा की आगामी 27 जून को युवा कांग्रेस के द्वारा दिल्ली पहुंचकर संसद भवन का घेराव कर इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा।

About Author