Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चक्रवात अर्नव से राहत मिलने के पूर्व ही मुरासु के दस्तक देने की खबर से किसान चिंतित

सरायकेला,02 नवंबर 2026,
सोमवार (भाग्य सागर)

सरायकेला जिला मुख्यालय सहित आस पास क्षेत्र मे भले ही विगत दिनों चक्रवात अर्नव से कोई बड़ा नुकसान न हुआ हो परंतु इसके कारण हुए बारिश ने क्षेत्र के किसानों को काफी परेशान किया. धान की खड़ी फ़सल को भले ही कोई विशेष नुकसान न हुआ परंतु जिन किसानो ने अपने खेतों में धान की फसल


काट कर नमी हटने के लिए अच्छी तरह सूखने के लिए छोड़ रखा था उन्हें नुकसान उठानी पड़ी. खेतों में जल भराव के कारण धान सूखने के बजाय पानी मे डूब गए. खलिहान में रखे धान की भी कुछ यही स्थिति रही.


खेत में काट कर रखे धान एवं खलिहान के धान को सुरक्षित रखने को किसान परेशान रहे.
किसानों के अनुसार पूरी तरह बिना सूखे धान वे समेट नहीं सकते थे और पानी भरे खेत की क्यारियों में छोड़ भी नहीं सकते थे. खेत की मेड एवं आसपास के अन्य ऊंचे स्थानो पर कुछ हद तक फसलों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया.

अभी संभलने की जुगत भिड़ाते हुए ही एक और चक्रवात के दस्तक देने की खबरों से किसानों की रही सही हिम्मत भी जबाव देने लगी है. किसानो के अनुसार विगत कुछ वर्षो से निरन्तर प्रकृति का प्रकोप झेलते हुए अब खेती किसानी करने से वे भयभीत हैं. एक तो खेती कार्य के लिए अब मजदूरों की कमी होने लगी है. उपर से कभी अतिवृष्टि तो कभी सूखे का सामना करते हुए खेती किसानी करना नुकसान के साथ ही अनेक परेशानियों का कारण बनता जा रहा है.

About Author

Leave a Reply