Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला दण्डाधिकाारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला दूरसंचार समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला दूरसंचार समिति की बैठक आहूत की गई । बैठक में मोबाईल टावर अनापत्ति संबंधी कुल 47 मामले रखे गए जिनमें 9 को स्वीकृत एवं 10 को रद्ध किया गया।

साथ ही संबंधित सेवा प्रदायी कंपनी को 15 आवेदन वापस किए गए। वहीं 3 मामले ऐसे थे जिनमें सेवा प्रदायी कंपनी को एक दिन में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया। शेडो एरिया में बी०एस०एन०एल० टॉवरों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 77 स्थानों पर मोबाईल टावर अधिष्ठापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष 15 स्थानों पर कार्य प्रगति पर है । 8 स्थानों पर क्षेत्रीय समस्या होने के कारण कार्य प्रगति में बाधा आ रही है, जिसका निराकरण करने के लिए अपर उपायुक्त को निर्देशित किया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सभी अंचल अधिकारीयों को भविष्य में ससमय विस्तृत स्थल जांच कर प्रतिवेदन हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही समिति के सभी सदस्यों को पोर्टल पर अपलोड आवेदनों को जांचोपरान्त शीघ्र अपना मंतव्य प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। किसी स्तर पर कार्य में शिथिलता पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। बैठक में अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author