Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम का हुआ आयोजन


खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय बींज में एक दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को किया गया.मेला का उद्घाटन स्थानीय विधायक दशरथ गागराई,प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा,जिला परिषद सदस्य यमुना तियू,,कृषि विभाग के डायरेक्टर कालीपद महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि प्रदर्शनी सह मेला से किसानों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.उन्होंने मेला में उपस्थित किसानों को बधाई दी एवं किसानों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के अच्छे किस्म के सब्जी आदि के स्टाल का निरीक्षण किया,खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा भारत देश कृषि प्रधान देश है, किसान देश की रीड की हड्डी है, किसान देश का अन्नदाता है, किसान के वजह से ही हम धरती पर जी रहे हैं, पशु पक्षी भी किस पर निर्भर है, अंत में किसानों को संकल्प देते हुए कहा खेती करके आय का स्रोत भी करना चाहिए ताकि भविष्य में अपने बच्चों को भी अच्छा से परवरिश कर सके।

मनोहरपुर,सोनुआ,मंझगांव,टोंटों,चाईबासा,खरसावां,मंझारी,चक्रधरपुर आदि प्रखंड के किसानों ने स्वयं उत्पादित मशरुम, गोभी, चुकंदर, ब्रोकली, ओल, मुली, अरूण, नेनुआ, कद्दू आदि का स्टॉल लगाया.मेला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों किसानों को विज्ञान एवं वैज्ञानिक पद्धति से जैविक खेती एवं अन्य फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.मेला सह प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को नई-नई तकनीक से खेती करने का जानकारी उपलब्ध कराया गया.मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन कृषि प्रौद्योगिक प्रबंध अभिकरण आत्मा के सौजन्य से किया गया था.वही उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को मोबाइल एवं प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर विधालय के डीएन डॉ अंगादिन रवानी,असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ ज्ञयान सिंह दोराईबुरू,बीस सूत्री अध्यक्ष राहुल गोप,प्रखंड कृषि पदाधिकारी भानु प्रताप,एटीएम अलका सुरेन,पंचायत समिति सदस्य बामेया चोड़ा,बिरसा तियू,अनुप सिंहदेव सहित काफी संख्या में महिला और पुरुष किसान उपस्थित थे.

About Author