Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रम 50 किसानों का दल रायपुर हुए रवाना उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर : MIDH राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत राज्य के बाहर पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण हेतु जिले के विभिन्न प्रखंडो के 50 कृषकों को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी, रायपुर, छतीसगढ़ बस से रवाना किया गया । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा किसानों को यात्रा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुभकामनायें दी। मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी मौजूद रहीं।

इस प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के दौरान कृषको को Tissue culture Banana Lab, VNR अमरूद बगान, प्रगतिशील कृषकों के खेत का भ्रमण कराया जायेगा एवं जैविक खेती, उच्च मूल्य वाली फसलों, सजावटी फसलों, प्रसंस्करण एवं अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कृषि क्षेत्र में जिले में काफी संभावनायें हैं, पटमदा और बोड़ाम प्रखंड जहां सब्जी उत्पादन में अग्रणी हैं वहीं चाकुलिया और बहरागोड़ा का क्षेत्र चावल उत्पादन के लिए जाना जाता है । गेंदा फूल की खेती में भी कुछ प्रखंड अच्छा कर रहे हैं, जरूरत है कि बाजार की मांग के अनुरूप अन्य सभी प्रखंडों के किसानों को भी उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया जाए, इससे जिले में स्वरोजगार के साधन बढ़ेंगे साथ ही किसानों के आय में भी वृद्धि होगी।

उन्होने कहा कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रम में जिले के किसानों को कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक की जानकारी के साथ साथ जैविक खेती तथा अन्य वैज्ञानिक पद्धित से खेती किसानी की जानकारी मिलेगी, प्रशिक्षण पाने वाले किसान अन्य किसानों को भी प्रशिक्षित कर सकेंगे जो इस जिले के सभी किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा।

About Author