Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मंत्री चम्पई सोरेन के सहयोग से कालाझरना में बना भव्य शिवमंदिर

राजनगर के कालाझरना में हुई शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए मंत्री चम्पई सोरेन

ग्रामीणों में खुशी की लहर, ग्रामीणों ने कहा जबतक सूरज चंद रहेगा चम्पई दा का नाम रहेगा

राजनगर के कालाझरना में नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर में गुरुवार को शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में स्थानीय विधायक सह मंत्री चम्पई सोरेन सम्मिलित हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री चम्पई सोरेन का जोरदार ढंग से स्वागत किया। वहीं मंत्री ने बाबा रामेश्वर के दर पर मत्था टेका और क्षेत्र की सुख सामृद्धि की कामना की। मंत्री ने कहा कि संसार की पीड़ा, दुख, भूख, अशांति को दूर करने के लिए हम भगवान की शरण में जाते हैं। उन्हें याद करते हैं और हमें शक्ति मिलती है। मंदिर, देव स्थल, सरना स्थल हमारा आस्था का केंद्र है। इन्हें सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। मंत्री ने कहा कि मैंने हमेशा अपने जीवन में सबको एक समान रूप से देखता हूँ। अमीर गरीब, ऊंच नीच नहीं करता हूँ। किसी के साथ हमें भेदभाव नहीं करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि समाज की आस्था को ध्यान में रखते हुए हर आदिवासी मूलवासी गांव में देव स्थलों को सुरक्षित करने का काम कर रहे हैं। इस जीवन में हम कुछ ऐसा काम करें ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखे।

समाज को अच्छा मार्गदर्शन देना है। धर्म बिखरा समाज को एकजुट करता है। कालाझरना में हमसब ने मिलकर मंदिर निर्माण किया है। आपसी मतभेद सब भूलकर हर विध्न बाधा को दूर करेंगे। इससे पहले मंत्री चम्पई सोरेन के पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल दिखा। ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक नारा लगाया। जबतक सूरज चंद रहेगा चम्पई दा का नाम रहेगा। इस दौरान बीडीओ डांगुर कोड़ाह, सीओ धनंजय कुमार, थाना प्रभारी चंदन कुमार, जिप सदस्य मालती देवगम, सुलेखा हांसदा, डोबरो देवगम, करमु पान, सनद आचार्य, परमेश्वर प्रधान, मुखिया राजो टुडु, सागेन टुडु समेत समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author