Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

क्या आपके शहर में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम? देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 9 March 2026: हफ्ते की शुरुआत के साथ ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज 9 मार्च 2026 को देश के कुछ शहरों में मामूली बदलाव देखा गया है, जबकि कई बड़े शहरों में कीमतें कल के स्तर पर ही टिकी हुई हैं. मुंबई में जहां पेट्रोल की कीमतों में 4 पैसे की हल्की गिरावट आई है, वहीं डीजल के दाम वहां स्थिर बने हुए हैं. आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि पिछले काफी समय से तेल की कीमतों में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है.

आज पेट्रोल का क्या है रेट?

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. मुंबई में आज मामूली राहत मिली है, जहां कीमत 103.54 रुपये से घटकर 103.50 रुपये हो गई है. चेन्नई में पेट्रोल 100.80 रुपये के स्तर पर है. हालांकि, बिहार और झारखंड के कुछ शहरों जैसे रांची और पूर्वी सिंहभूम में कीमतों में करीब 50 पैसे से 80 पैसे तक की अच्छी गिरावट देखी गई है, जो वहां के वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है.

शहरवार पेट्रोल की कीमतें 9 मार्च 2026:

शहरआज का भाव (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹103.50-0.04
नई दिल्ली₹94.770.00
कोलकाता₹105.45+0.04
चेन्नई₹100.80-0.26
बेंगलुरु₹102.990.00
हैदराबाद₹107.50+0.04
पटना₹105.23-0.19
रांची₹97.86-0.84
गुरुग्राम₹95.510.00
नोएडा₹94.88+0.11
चंडीगढ़₹94.300.00
भुवनेश्वर₹101.190.00
धनबाद₹97.93+0.04
देवघर₹97.640.00
पूर्वी सिंहभूम₹97.80-0.51
भागलपुर₹106.21-0.10
मुजफ्फरपुर₹106.19-0.26
गया₹106.28-0.16

डीजल की कीमतों में कितना बदलाव?

डीजल की बात करें तो आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में दाम पूरी तरह स्थिर हैं. मुंबई में डीजल 90.03 रुपये पर टिका हुआ है. सबसे ज्यादा बदलाव झारखंड के रांची में दिखा है, जहां डीजल 0.83 रुपये सस्ता हुआ है. चेन्नई और पटना में भी कीमतों में 20 पैसे के आसपास की गिरावट दर्ज की गई है. खेती और ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लिए डीजल की कीमतों में यह स्थिरता काफी इम्पोर्टेन्ट मानी जाती है.

शहरवार डीजल की कीमतें 9 मार्च 2026:

शहरआज का भाव (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹90.030.00
नई दिल्ली₹87.670.00
कोलकाता₹92.020.00
चेन्नई₹92.39-0.22
बेंगलुरु₹91.060.00
हैदराबाद₹95.700.00
पटना₹91.49-0.18
रांची₹92.62-0.83
गुरुग्राम₹87.980.00
नोएडा₹87.98+0.09
चंडीगढ़₹82.450.00
भुवनेश्वर₹92.77+0.01
धनबाद₹92.69+0.04
देवघर₹92.340.00
पूर्वी सिंहभूम₹92.55-0.50
भागलपुर₹92.39-0.09
गया₹92.48-0.15

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL ग्राहक: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL ग्राहक: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

About Author

Leave a Reply