Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के कॉमर्स विभाग के द्वारा इंटरनेशनल कॉमर्स डे का आयोजन

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के सिदगोड़ा प्रांगण में कॉमर्स विभाग के द्वारा दिनांक 05.08.2024 को इन्टरनेशनल कार्मस डे का आयोजन हुआ। इस दिवस के तहत विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

आज के कार्यक्रम की अध्यक्ष कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर अपने आशीर्वचन से कार्यक्रम के शुरुआत की अनुमति प्रदान की। इस कार्यक्रम में केंद्र बजट 2024 के बारे में मुख्य वक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री शिव चौधरी तथा कंपनी सेक्रेटरी श्री सुरोजित भूमिज ने छात्राओं को बताया। उन्होंने बताया कि बजट 2024 में पूंजी लाभ में मूल्य सूचकांक को हटाया गया तथा स्टैंडर्ड डिडक्शन 75000 किया गया।

कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष एवं डीन डॉ दीपा शरण ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा आज के दिवस की महत्व को बताया। उन्होंने विभाग के कॉमर्स क्लब के बारे में बताया। कार्यक्रम को डॉ कामिनी कुमारी,डॉ ग्लोरिया पूर्ति तथा डॉ छगनलाल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन भावना कुमारी तथा श्वेता पटेल ने की। फ इसके बादप्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ ग्लोरिया पूर्ति ने किया।

About Author