Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

JAMSHEDPUR : एमजीएम का एक हिस्सा हुआ धराशाही, मलवे में लोग दबे होने की आशंका…

JAMSHEDPUR : राज्य के जाने माने सरकारी अस्पतालों मे से जमशेदपुर में स्थित एमजीएम अस्पताल को एक जाना जाता है।

जहाँ कई प्रकार की अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधा के उपलब्ध होने की कारण दूर दराज और पड़ोस राज्य से भी इलाज के लिए मरीज पहुंचते हैं। वहीं अस्पताल भवन तथा अस्पताल परिसर की साफ सफाई देख रेख और रखरखाव की अभाव के कारण लोग असंतुष्ट रहते है। इधर एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया।

अस्पताल के बी-ब्लॉक का आधा हिस्सा अचानक ढह गया। जिसमें कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताया जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के माने तो बी-ब्लॉक की जर्जर दीवार और छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिरकर धराशाही हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वहां कई लोग मौजूद थे, इधर घटना घटते ही लोग भागने में कामयाब हुआ जबकि कुछ लोग मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। मौके पर अस्पताल परिसर में मौजूद मरीज के परिजन तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत मदद करने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे।

अस्पताल अधिकारियों की दायित्व पर उठे सवाल…

इस हादसे ने एक बार फिर से एमजीएम अस्पताल की जर्जर इमारतों और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है। पहले भी बी-ब्लॉक की हालत को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिस कारण आज वह ढह गया।

गनीमत है कि उस स्थल में अन्य दिनों की तरह घटना के समय अधिक संख्या में लोग मौजूद नहीं थे, जिससे एक भयंकर हादसा टल गया। बताते चले कि स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने जिला प्रशासन से अस्पताल की स्थिति की जांच कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

About Author