Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गिरीडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के जेबीकेएसएस उम्मीदवार जयराम महतो गिरफ्तार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो के यहां नामांकन कर लौटने के दौरान हुई गिरफ्तारी। गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओ ने जमकर किया बवाल। गिरफ्तारी के पूर्व की गई थी भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती। गिरफ्तारी के दौरान एसपी समेत कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद।

किस मामले में हुई गिरफ्तारी पुलिस ने अबतक नहीं दी जानकारी। गिरफ्तारी के वक्त 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता रहे मौजूद। गिरफ्तारी के बाद पीछे के दरवाजे से निकाले गए जयराम महतो। कार्यकर्ताओ ने तोड़ा ब्रेकेटिंग,अधिकारियों से हुई नोकझोक। दो मामलों में गिरफ्तारी होने की बताई जा रही बात।

About Author