जेएलकेएम प्रत्याशी तरुण महतो ने दाखिल किया नामांकन, कहा ईचागढ़ की बदलाव में जनता अब उनके साथ है….


बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)
Chandil : ईचागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए जेएलकेएम द्वारा घोषित प्रत्याशी तरुण महतो ने बृहस्पतिवार को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष चाण्डिल अनुमण्डल मुख्यालय में विधिवत नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए काफी संख्या में वाहनों की काफिला लेकर हजारों समर्थक के साथ अनुमण्डल मुख्यालय पहुंचे। वहीं समर्थकों में काफी जोश देखा गया कि अनुमण्डल मुख्य द्वार पर देर शाम तक सभी समर्थक डटे रहे और नामांकन के पश्चात बाहर निकलते ही प्रत्याशी तरुण महतो को सभी समर्थक जोरदार स्वागत करते हुए बारी बारी से बधाई देने लगे।

जिसमे महिलाऐँ भी मौजूद थे। इधर जेएलकेएम की अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष साबीर अंसारी ने कहा कि इस बार की चुनाव में झूठे वादे और अवसरवादी नेताओं द्वारा किसी भी कीमत पर ईचागढ़ की भोले भाले आम जनताओं को ठग नहीं पायेगा, इसलिए कि इसबार ईचागढ़ की सभी आम जनताओं ने मिलकर न कि ईचागढ़ बल्कि पूरे राज्य की रिवर्तन में जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो के साथ है। उन्होंने यह भी कहा अब तक नेताओं ने झूठा वादा कर हमें ठगते रहे और विजयी हासिल के बाद अपनी वादा ही भूल गए और चाण्डिल डैम विस्थापितों की अधिकार की मामला को लंवित ही रखा, प्रदूषण, नियोजन आदि तमाम विषय से खुद को दरकिनार कर लिया। ऐसी गैरजिम्मेदाराना चेहरे सभी वाकिफ है और अब ईचागढ़ की आम जनता सजग हो गए इसीलिए वो भूल को दुहराना नहीं चाहते । उन्होंने यह भी कहा कि जेएलकेएम एक उच्चशील विचारधारा की दल है जहाँ भेदभाव नहीं होता है एवं हरेक वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाता है । साथ उन्होंने दाबा करते हुए कहा कि उक्त दल की सक्षम और सुयोग्य प्रत्याशी तरुण महतो के प्रति सबका सकारात्मक विचार से सुनिश्चित बहुमत से जीत हासिल करेंगे।
