Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के टक्कर में झामुमो ने उतारा उनके शिष्य कृष्णा बास्के को, राजनगर से शुरू किया क्षेत्र भ्रमण, कार्यकर्ताओं से की मंत्रणा

सरायकेला : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद झामुमो खुद को नए सिरे से गढ़ने की कवायद में जुट गई है।खासकर पूर्व मुख्यमंत्री के गृह जिला सरायकेला विधानसभा में झामुमो ने चंपाई के शिष्य रहे कृष्णा बास्के को मैदान में उतारा है।

वैसे तो चंपाई सोरेन के साथ उनके लगभग सारे समर्थन बीजेपी का रुख कर चुके हैं मगर पार्टी का कोई भी बड़ा नेता या कार्यकर्ता फिलहाल उनके साथ नहीं है, न ही बीजेपी का कोई बड़ा नेता खुलकर चंपाई के साथ खड़ा नजर आ रहा है।सोमवार को कृष्णा बास्के राजनगर प्रखंड के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और नए सिरे से तैयारी करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवाओं को साथ लेकर हम नए सिरे से एकजुट होंगे और आनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे इससे पूर्व श्री बास्के ने राजनगर स्थित शहीद अमर शहीद सीदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर राजनगर प्रखंड अध्यक्ष लालू हांसदा ने बताया कि एक बार फिर से पुराने अध्याय की शुरुआत होगी। हम नया टाइगर तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन के जाने का दु:ख जरूर है मगर इसकी परवाह नहीं है।पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हतोत्साहित जरूर हैं, मगर उनके आत्मबल में कोई कमी नहीं है।हम फिर से संगठन को खड़ा करेंगे।

About Author