Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खूंटपानी में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने किया योजनाओं का शिलान्यास

खूंटपानी में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने किया दो योजनाओं का शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन व चुडयू गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में दो अतिरिक्त कमरें वाले भवन का शिलान्यास नरियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

इस दौरान विधायक श्री गागराई ने कहा कि खरसवां विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास योजनाओं को धरातल पर उतरना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है. हमारी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है चाहे वह छात्र हो, मजदूर हो,युवा हो,किसान हो या महिला सभी के प्रति ध्यान रखते हुए काफी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास निरंतर जारी रहेगा.जनता को सभी सुविधाएं मुहैया कराना उनकी पहली जिम्मेदारी है.विकास का कार्य न रुका था ना रुकेगा।

विधायक ने कहा कि सभी योजनाएं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्मित हो तथा समय पर निर्माण कार्य पूर्ण हो.मौके पर जिला परिषद सदस्य यमुना तियू,विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया,बीस सूत्री अध्यक्ष राहुल गोप,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सकरी दोंगो,समाजसेवी बासंती गागराई,जयसिंह बोदरा,सुदराय पाड़ेया,अर्जुन हेम्ब्रम,सुदराय पाड़ेया, सिकंदर जामुदा,बिरेंद्र जामुदा,बबलू गोडसोरा,ज्योति बोदरा,मार्कुस लेयांगी आदि मौजूद थे।

About Author