Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में जीत का नवीन इतिहास लिखा जाएगा : डॉ० रामेश्वर उराँव

चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा समन्वय समिति की बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में मुख्यरूप से कॉर्डिनेटर झारखण्ड राज्य के मंत्री डॉ०रामेश्वर उराँव की मौजूदगी में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए कॉर्डिनेटर झारखण्ड राज्य के मंत्री डॉ०रामेश्वर उराँव ने कहा कि कहा कि संगठन सशक्तिकरण के साथ-साथ सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के आईएनडीआईए गठबंधन के चयनित उम्मीदवार को मजबूती के साथ जीताने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी हर प्रखंड , नगर , मंडल , पंचायत और गाँव का दौरा करें।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का विशेष आह्वान जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया को साकार करने के उद्देश्य सभी जिला प्रभारी महासचिव एवं सचिव कम से कम सप्ताह में दो दिन अपने प्रभार क्षेत्रों में जाए।

उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर रात्रि विश्राम करना है तो किसी कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर पर ही करें, जिससे एक सुखद संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय प्रतिनिधि की नियुक्ति अविलंब जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष से समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण करें। कम से कम हर बूथ पर दस लोगों की बूथ कमिटी का गठन जरूर करें। डॉ०उराँव ने सिंहभूम लोकसभा समन्वय समिति के सदस्यों को अपील करते हुए कहा कि अपने -अपने जिले में मतदाता सूची का निरीक्षण भी करें ताकि गलत और मृत मतदाता का पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि इसके साथ नये युवा मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करवाने की दिश में भी सकारात्मक रूप से पहल करें ताकि कोई भी लोकतंत्र के महापर्व में अपने मतदान से वंचित न हो , ऐसे मामलों में भी अपनी नजर बनाये रखें।बैठक को विधायक सोनाराम सिंकु , कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया , कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामाड , दिकु सावैयां , मंजित प्रधान , जय प्रकाश लागुरी , मोतीलाल गौड़ , जिला कांग्रेस महासचिव राज कुमार रजक , कैरा बिरुवा , मासुम रजा , विश्वनाथ तामसोय , आरजीपीआरएस संयोजक बालेमा कुई , पूर्व जिप अध्यक्ष अनिता सुम्बरुई , जिला सचिव जानवी कुदादा , अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष तौहिद आलम , युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पी.के.मिश्रा ने भी संबोधित किया ।बैठक का संचालन जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी ने किया ।

मौके पर कांग्रेस नेता सनत चक्रवर्ती , कृष्ण कांत शुक्ला , दीनबंधु बोयपाई , कमलेश कुमार पांडेय , वीर सिंह बालमुचू , विवेक विशाल प्रधान , अम्बर राय चौधरी , मायाधर बेहरा , पुरेन्द्र हेम्ब्रम , जितेन्द्र नाथ ओझा , बिशु हेम्ब्रम , अनुप्रिया सोय , राखी सालुजा , विकास बिरुवा , जादोराय मुंडरी , सुखलाल हेम्ब्रम , अजय कुमार , रमेश ठाकुर , बालेश्वर हेम्ब्रम , सिकुर गोप , साजिद अंसारी , रुई दास चाकी , देवराज चातर , रितेश तामसोय , जंग बहादुर , संतोष सिन्हा , मथुरा चंपिया , सन्नी पाट पिंगुआ , अविनाश कोड़ाह , लियोनार्ड बोदरा , राकेश सिंह , सन्नी लुगुन , यशवीर बिरुवा , प्रदीप विश्वकर्मा , चुन्नू रहमान , हरिश चन्द्र बोदरा , विजय सिंह तुबिद , चंद्रवती हेस्सा , आकाश पुरती , तुरी बोयपाई , गणेश कोड़ाह , सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे ।

About Author