Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य समारोह स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में माननीय मंत्री श्री चम्पई सोरेन नें परेड निरीक्षण कर किया झंडोतोलन

आज 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में किया गया। जहाँ मुख्य अतिथि के रुप में माननीय मंत्री श्री चम्पई सोरेन अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण विभाग सह परिवहन विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान उन्होंने जीप पर सवार होकर पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार संग परेड का निरीक्षण भी किया। मंच से संबोधित करते हुए माननीय मंत्री द्वारा सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि देश की शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए एक संविधान की आवश्यकता थी जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुई। इसी दिन भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतांत्रिक देश बना। गणतंत्र दिवस के इस पुनीत अवसर पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सहित उन सभी संविधान निर्माता को शत-शत नमन जिन्होंने हमें ऐसा महान संविधान दिया। हमारे देश के संविधान में देश के हर नागरिक को समान अधिकार और समान अवसर प्रदान किया गया है।

इस दौरान माननीय मंत्री द्वारा बताया गया कि ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन राज्य भर में दिनांक 24 नवंबर से 26 दिसंबर 2023 तक आयोजित की गई जिसमें पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आम ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने और जांचोंपरांत उन्हें स्वीकृति देकर योजना का लाभ स्थल पर ही दिलाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कई सभी योग्य लाभुकों के लिए आवास उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत प्रति आवास दो लाख रुपए की सहायता से तीन कमरों का पक्का मकान और रसोई घर का निर्माण कराया जाएगा। सर्वजन पेंशन योजना के तहत बताया गया कि मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना हेतु निर्धारित आयु सीमा 60 वर्ष को घटाकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों तथा सभी वर्गों के महिलाओं के लिए 50 वर्ष उम्र कर देने का निर्णय लिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को सर्वजन पेंशन योजना से अच्छादित किया जा सके। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बताया गया कि झारखंड सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, रिसर्च आदि की पढ़ाई के लिए बिना कोई गारंटर के चार प्रतिशत सामान्य ब्याज के दर पर 15 लाख रुपए तक का ऋण सुविधा उपलब्ध है कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत गैर आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने हेतु ₹1000 प्रतिमाह बेरोजगार युवाओं को दिए जाएंगे एवं प्रशिक्षण के बाद सफल युवाओं को 3 माह के अंदर नियोजन नहीं होने पर रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में 1000 रुपए प्रतिमाह देने की बात कही गई, जबकि यूवतियों को, दिव्यांगों को और परलैंगिकों को ₹1500 प्रतिमाह देने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, एकलव्य प्रशिक्षण योजना, उत्कृष्ट विद्यालय योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कंबल एवं वस्त्र वितरण योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, चना दाल वितरण योजना, धान अधिप्राप्ति योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, वीर शहिद पोटो हो खेल योजना,आदि के बारे में चलाये जा रहे विभिन्न गतिविधियों एवं इसके तहत लाभान्वित किए जाने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने अपने उपलब्धियां के बारे में बताते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति के लिए सरना स्थलों की घेराबंदी तथा अल्पसंख्यकों के लिए कब्रिस्तान का घेराबंदी का कार्य किया जा रहा है। अबुआ वीर दिशोम अभियान के तहत राज्य में पहली बार व्यापक स्तर पर आदिवासी और वनों पर निर्भर रहने वाले लोगों को उनके दावों के अनुरूप व्यक्तिगत और सामुदायिक वन पट्टा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना आयुष्मान भारत योजना आदि के बारे में भी किए जा रहे हैं कार्यों के बारे में बताया।

इस दौरान विभिन्न प्लाटून द्वारा परेड किया गया। जिसमें सीआरपीएफ की एक टुकड़ी , जिला बल की दो , गृह रक्षा वाहिनी की एक टुकड़ी, महिला पुलिस बल की एक टुकड़ी तथा विभिन्न विद्यालय के दो टुकड़ी नें परेड के फर्स्ट कमान सार्जेंट मेजर श्री जेवयर बाखला , परेड का सेकंड कमान सार्जेंट दिलीप पासवान के नेतृत्व में सभी प्लाटून द्वारा परेड किया गया।

परेड में CRPF की टुकड़ी को प्रथम स्थान, जिला बल पुरुष को द्वितीय तथा महिला पुलिस बल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाले गए झांकी में प्रथम स्थान जिला वन प्रमण्डल विभाग, JSLPS को द्वितीय तथा परिवहन विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी को मंच पर आमंत्रित कर माननीय मंत्री द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य खेल तथा नशा मुक्ति अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, पदाधिकारियों तथा चिकित्स्कों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई टी डी ए श्री संदीप कुमार दुराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, पुलिस उपाधिक्षक श्री चन्दन कुमार वत्स, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
On the auspicious occasion of 75th Republic Day, Honorable Minister Shri Champai Soren inspected the parade and hoisted the flag at the main venue of the ceremony, Lord Birsa Munda Stadium, Seraikela.

About Author

You may have missed