” जनहित में काम तो सिर्फ झामुमो सरकार ने की, जबकि एनडीए आम जनताओं को दिग्भ्रमित कर रहा है..” – हेमंत सोरेन


बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)
Chandil : झामुमो द्वारा ईचागढ़ विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी पूर्व विधायक सबिता महतो ने मंगलवार को विधिवत नामांकन दाखिल किया। इस दौरान चाण्डिल अनुमण्डल मुख्यालय के नजदीक गांगुडीह फुटबॉल मैदान में झामुमो ने सभा का आयोजन किया । जहाँ राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैलिकॉप्टर से दोपहर करीब 3.30 बजे उक्त सभा स्थल में पहुँचे । वहीं इस सभा मे अपनी समर्थकों के साथ कार्तिक महतो ने झामुमो में शामिल हुए एवं सभा को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि राज्य की विकास को देख कर एनडीए गठबंधन तिलमिला गए, इसलिए कि वेलोग पहले राज्य अलग होने नहीं दिया और आंदोलन से झारखण्डवासी को अलग राज्य मिला तो कह फिर रहा था कि झारखण्डी कभी भी सरकार नहीं चला पायेगा, और आज उसने पाँच साल सरकार चलाकर दिखा दिया। कोरोना काल में राज्य की हरेक परिवार को ध्यान में रखा गया, किसी को भी भूखा मरने नहीं दिया। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में सबका सम्मान के साथ साथ माता बहनों और बेटियों का भी विशेष सम्मान दिया उनके सरकार ने और अगली बार उनका सरकार आते ही किसी को भी जाती, आय, आवासीय आदि प्रमाण पत्र के लिए दफ्तर का चक्कर लगाने नहीं देंगे विभागीय अधिकारी स्वयं घर घर जाकर यह सेवा देंगे जिसके लिए व्यवस्था को दुरुस्त करने की काम उनके सरकार करेगी। ईचागढ़ विधानसभा की बात करते हुए उहोने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा से जो इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सबिता महतो है, उसे कोई विपक्षी हल्के से नहीं लेना इसलिए कि उसमें पूरे झारखण्ड की शक्ति समाहित है एवं अमर शहीद निर्मल महतो के परिवार से है । इधर प्रत्याशी सबिता महतो ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की हरेक मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि विपक्षियों के द्वारा शहीद निर्मल महतो के परिवार को बाहरी कहकर दुष्प्रचार किया जा रहा है, जिसका मुंहतोड़ जबाब देने की बारी अब आ गया, उन्होंने पूरी आत्मविश्वास के साथ कही की ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनताओं ने शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ जाने नहीं देंगे और आम जनताओं को छलने वाले एनडीए को मतदान में ही राज्य से नेस्तनाबुद कर देंगे ।

