Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

डॉ टी के विश्वास के खिलाफ एसएसपी से मिले जिंदगी की जंग लड़ रहे रविंद्र बाग के परिजन

मेडिकल प्रोटोकॉल के खिलाफ नर्सिंग होम चला रहे हैं डॉ टी के विश्वास जिसके कारण गलती हुई – विकास सिंह

पति जैसा हाल दूसरों का नहीं हो इसलिए बैठूंगी आमरण अनशन में – रंजिता बाग

कदमा के रामजनम नगर के रहने वाले जिंदगी और मौत से जूझ रहे रविंद्र बाग के परिजन आज भाजपा नेता विकास सिंह के साथ जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी आप बीती बता कर न्याय का गुहार लगाया । वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे विकास सिंह एवं रविंद्र बाग के परिजनों ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बताया की अप्रैल के महीने में रविंद्र बाग के पेट में जोर से दर्द हुआ वह दौड़े दौड़े 20 , सी एच एरिया नॉर्थ वेस्ट सोनारी स्थित डॉक्टर अनुराधा विश्वास एवं डॉक्टर टी के विश्वास के नर्सिंग होम में पहुंचे।

मौके में मौजूद डॉक्टर अनुराधा विश्वास ने कहा की रविंद्र बाग के गॉलब्लैडर में स्टोन है जिनका ऑपरेशन करना होगा ऑपरेशन उनके पति डॉक्टर टी के विश्वास जो बंगाल के मिदनापुर में दुर्गा मेट्रनिटी एंड चाईल्ड केयर सेंटर नमक नर्सिंग होम चलते हैं वह आपका ऑपरेशन कर देंगे । 20 अप्रैल को डॉक्टर टी के विश्वास ने रविंद्र बाग के पथरी का ऑपरेशन कर दिया । 21 अप्रैल को डॉक्टर तक विश्वास मिदनापुर वापस चले गए । दो दिन बाद रविंद्र जी के सीने और पेट में असहनीय दर्द होने लगा जब रविंद्र जी को लेकर परिजन सर्किट हाउस स्थित नर्सिंग होम में गए तो पता चला कि डॉक्टर मिदनापुर में है डॉक्टर संपर्क करने पर मरीज को मिदनापुर बुलाया और वहां दोबारा ऑपरेशन किया और वहां डॉक्टर टी के विस्वास ने स्वीकार किया कि उनसे गलती से आंत कट गई है जिसके कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है दोबारा ऑपरेशन कर देने पर ठीक हो जाएगा लेकिन दोबारा ऑपरेशन करने के बाद दर्द कम नहीं होने पर दो बार और ऑपरेशन किया लेकिन किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ ।

अंत में मामला बिगड़ता देख डॉक्टर टी के विश्वास ने रविंद्र जी को हायर सेंटर में इलाज करने की सलाह दी । परिजन उन्हें लेकर टाटा मु्ख्य अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने पूर्व में गलत इलाज की जानकारी देते हुए कहा कि मरीज के गॉलब्लैडर से पथरी निकाली नहीं गई है इनका आंत गलती से काट दिया गया है मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। डॉक्टर ने मामला बिगड़ता देख उल्टे रविंद्र बाग जी की धर्मपत्नी के ऊपर फोन में बदतमीजी से बात करने का मुकदमा सोनारी थाना में दर्ज करवा दिया । सोनारी थाना से बार-बार रविंद्र बाग की पत्नी और दिव्यांग पिताजी को फोन कर धमकी दी जा रही थी । डॉक्टर अपनी गलती मानने के बदले उल्टे रविंद्र बाग के परिजनों को डरा धमकाने की बात कर रहे हैं ।

रविंद्र के परिजनों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया मामले की गंभीरता को देखते हुए विकास सिंह के साथ रविंद्र के परिजन एसएसपी से मिलकर सारी बात को रखा एसपी साहब ने सोनारी थाना को फटकार लगाते हुए मामले की जांच एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक से करते हुए न्याय सम्मत कार्रवाई करने की बात कही । वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलने मुख्य रूप से विकास सिंह नरेश टांडिया,अर्जुन बाग ,रंजीता बाग, मोतीलाल करण, गुलाबी बाग, प्रदीप सागर, सागर सोना, अरुण कुमार, दिनेश महतो, यशोदा देवी ,हेमंत सागर, गुड्डी कुमारी, आकाश नाग, जननी राजहंस, संतोष नाग,पदमा हरपाल, वरुण कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।

About Author