Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में द्वितीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन

जमशेदपुर : राजेंद्र विद्यालय घुटिया के प्रांगण में द्वितीय
वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती उनिका शर्मा ब्लॉक डेवलपमेंट एवं सर्कल ऑफिसर, घाटशिला, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं समाजसेवी श्री मती खुशबू ठाकुर एवं बिहार एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सी. पी. एन. सिंह एवं ट्रेजरर विवेकानंद के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया ।

वहीं सी. पी. एन सिंह द्वारा मोमेन्टो एवं पुष्पगुच्छ देकर एवं खुशबू ठाकुर के द्वारा शॉल देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया । कार्यक्रम का आरंभ कक्षा 5 से 9 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट, लाइटिंग ऑफ टॉर्च एवं ओथ सेरिमनी के साथ किया गया । इस वार्षिक खेलकूद महोत्सव में पॉम पॉम ड्रिल, बुक बैलेंसिंग रेस, रैबिट-कैरेट रेस, नर्स- डॉक्टर रेस, क्रोकोडाइल रेस, रेडी टू स्कूल रेस एवं रिले रेस जैसे एक से बढ़कर एक 25 प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रिले रेस रहा। विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

  • सर्वश्रेष्ठ एथलीट देब विषड़ (बॉयज, येलो हाउस)
    ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट सोनाली गिरी (गर्ल्स, येलो हाउस)
  • सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट ग्रीन हाउस
    ‘ओवरऑल चैंपियन यलो हाउस

इस अवसर पर सभी छात्र छात्राएँ शिक्षक, विद्यालय के कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे एवं सभी ने कार्यक्रम का आनंद उठाया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथहुआ ।

Second annual sports festival organized in Rajendra Vidyalaya, Ghutia

About Author