Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां के चिलकू-सिमला में नुक्कड़ नाटक से मतदाताओंमें जगाया जोश

एक भी वोट बेकार ना जाए, अपने अधिकार को समझे,
लोकतंत्र के इस महापर्व में आओ हम सब मिलकर करे मतदान,

खरसावां : सुचना एवं जनसंर्पक विभाग सरायकेला खरसावां के सौज्नीय एवंलोक कला मंच खरसावां के कलाकारों के द्वारा खरसावां प्रखंड के अंतर्गत चिलकू और सिमला में आगामी लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए नुक्क्ड नाटक के माध्यम से मतदाताओ में जोश जगाया गया।

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के समय उपस्थित ग्रामीण जनता को समझाया और उन से विनती की गई कि आप स्वयं अपने सभी परिवार के साथ मतदान अवश्य करें और आसपास के लोगों और सगे संबंधियों को भी मतदान अवश्य करने हेतु प्रेरित भी करें। इस बार एक भी वोट बेकार ना जाए अपने कर्तव्य अपने अधिकार को समझे यही हमारा अधिकार और हमारा कर्तव्य है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आओ हम सब मिलकर मतदान करें। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को समाज के जिम्मेदार सदस्यों के रूप में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कलाकारों ने अपने मनमोहक प्रदर्शन से राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया। इसमें भारत के लोकतांत्रिक परिदृश्य को आकार देने में उनकी भागीदारी के महत्व पर जोर दिया गया था।

लोगों से आग्रह किया कि वे अपना वोट डालकर योग्य प्रतिनिधियों को चुनने का अवसर न चूकें। उन्होंने धार्मिक या राजनीतिक संबद्धता के बजाय योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों के चयन को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मतदान हमारा अधिकार है, मत मतदान देना क्यों आवश्यक है। इन बिंदुओं पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया है।

About Author