Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ED का दुरुपयोग कर लोकतंत्र पर प्रहार कर रही केंद्र सरकार, विधानसभा में स्टीफन ने…

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए विधायक स्टीफन मरांडी (Stephen Marandi) ने कहा कि केंद्र सरकार ED का दुरुपयोग कर लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है। आज हमारी बारी है तो कल किसी और की बारी होगी।झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11:07 बजे शुरू हुई।

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए विधायक स्टीफन मरांडी (Stephen Marandi) ने कहा कि केंद्र सरकार ED का दुरुपयोग कर लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है। आज हमारी बारी है तो कल किसी और की बारी होगी।हेमंत सरकार के पास बहुमत था। सरकार बहुत बढ़िया चल रही थी। शिबू सोरेन और उनके परिवार के प्रति व्यक्तिगत द्वेष की भावना से हेमंत सरकार गिराई गयी है। इससे राज्य के आदिवासी जनमानस की भावना को ठेस पहुंचा है।कुंदन की तरह तप कर निकलेंगे हेमंत सोरेन : दीपिका पांडेकांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि कल राज्यपाल जब सदन में अभिभाषण दे रहे थे तब उनका आचरण सबने देखा। उनकी बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि वे सरकार की उपलब्धियों से सहमत नहीं है।

दीपिका पांडे ने कहा कि इनके सांसद निशिकांत दुबे पहले दिन से इस सरकार को गिराने की साजिश कर रहे।दीपिका के बयान पर सदन में हंगामा शुरू विपक्ष के सभी विधायक वेल में आये। दीपिका पांडे सिंह अपने भाषण के दौरान भावुक होकर कहा कि हेमंत सोरेन को साजिश करके जेल भेजा गया है लेकिन जब वह बाहर निकाल कर आयेंगे तब कुंदन की तरह तप कर निकलेंगे।

About Author