Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

इस साल भारत में लंबे समय तक चलेगी हीटवेव, अप्रैल से जून के बीच तपेगा देश का 85% हिस्सा

झारखंड,एमपी सहित कई राज्यो में जबरदस्त पड़ेगी गर्मी व लू

दिल्ली:-आने वाले दिनों में आपको भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 2024 के गर्मियों के मौसम (अप्रैल से जून) के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा.अप्रैल महीने में दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है.kहाल ही में साइंस एडवांस जर्नल में छपे एक शोध के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में हीट वेव के दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को ज्यादा दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.kरिपोर्ट के मुताबिक 1979 से 1983 तक, पूरी दुनिया में हीट वेव की लहरें औसतन आठ दिनों तक चलती थीं, लेकिन 2016 से 2020 तक यह 12 दिनों तक बढ़ गई हैं।भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वानुमान जताया है कि अप्रैल से जून तक देश का 85% हिस्सा हीटवेव (जबरदस्त गर्मी) के कई दौर देखेगा.इससे तापमान सामान्य से 5 डिग्री या इससे भी ज्यादा रह सकता है. 2023 में यह आंकड़ा 60% तक था. अगले हफ्ते से ही तापमान 2 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

इन राज्यो में दिखेगा असर

सबसे ज्यादा असर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में नजर आएगा। इस दौरान लू का एक दौर भी लगातार 20 दिन चल सकता है.kसामान्यतः इन महीनों में 4 से 8 दिन लू चलती है, पर इस बार 23 राज्य 10 से 20 दिन का दौर देखेंगे। इससे पहले लू का सबसे लंबा दौर 31 मई से 20 जून 2023 को बना था. तब पूर्वी उप्र, ओडिशा, झारखंड में लगातार 21 दिन लू चली थी।

About Author