आदित्यपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी बाबलु दास को किया गिरफ्तार….

सरायकेला : आदित्यपुर थाना क्षेत्र की कल्पनापुरी पहाड़ी के पास घटित गत 20 जून को विवेक सिंह हत्याकाण्ड की साजिशकर्ता बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास को पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि उक्त कुख्यात अपराधी बबलू दास की पुलिस तलाश कर रही थी। और आरक्षी अधीक्षक की निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तार हेतु चलाए जा रहे यह अभियान के दौरान पुलिस को उक्त कुख्यात फरारी अपराधी का मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलते ही यथा शीघ्र टीम गठन कर छापामारी किया तो आदित्यपुर थाना क्षेत्र से ही उसे पुलिस धर दबोचा। बताया गया कि साजिशकर्ता आरोपी बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास योजनावद्ध तरीके से विवेक सिंह हत्याकाण्ड का अंजाम दिलवाया था। वहीं प्रेस विज्ञप्ति में वर्णित है कि अपराधी बबलू दास सरायकेला-खरसवाँ एवं पूर्वी सिंहभूम जिला की कई कांडों में आरोपी है । इस हत्याकांड की अन्य आरोपियों का पहले ही गिरफ्तार हो चुका है एवं अपराधी बबलू दास से जुड़े तथा अन्य आरोपी गैंग में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किया जा रहा है । जहाँ गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर चंचल कुमार एवं धीरेंद्र कुमार तथा सशस्त्रवल मौजूद थे ।

