Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने सांसद जोबा मांझी का किया भव्य स्वागत, सांसद ने कहा – बार एसोसिएशन की समस्याओं का किया जाएगा समाधान

चाईबासा :- जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के सभागार में शुक्रवार को सिंहभुम नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती जोबा मांझी का अधिवक्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद व महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

वही अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने सांसद को प्रतीक चिन्ह भेंट की। मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा बार भवन व अधिवक्ताओं की अन्य समस्याएंकी सांसद के समक्ष रखी। वही सांसद ने आश्वस्त किया कि दिल्ली से लौटने के पश्चात मेरे नेतृत्व में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल भेंट वार्ता कर उन्हें समस्याओं की जानकारी दी जाएगी। और हम सभी मिलकर बार भवन निर्माण और अन्य सभी समस्याओं के लिए समाधान का रास्ता ढूंढेंगे ।उन्होंने यह भी कहा कि ये अधिवक्ताओं की समस्या नहीं आम नागरिकों की समस्या है जिसका समाधान नितांत आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल महतो,जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैसर परवेज, सरकारी वकील पवन शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो गौरांग महतो,विमल विश्वकर्मा विवेक शर्मा, दुर्योधन गोप, आशीष सिन्हा, इंद्र गोप, जगदानंद प्रधान, सुकुमार दरीपा, किशोर सिन्हा, अंजन प्रधान, प्रमोद प्रसाद, धर्म सिंह हैस्सा, मनीष देवगम , हरीश शांडिल,राकेश पांडेय, सरस्वती दास, पूनम बुडऊली, लक्ष्मी महतो, सुनाई हैस्सा, अनामिका गोप, रानी गोप के अलावा काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।

About Author