Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मोअज्जम बिहारी को जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस का तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

चाईबासा:जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस का तीसरी बार मोअज्जम बिहारी को प. सिंहभूम का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर चाईबासा में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं द्वारा मोअज्जम बिहारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन दरिपा, निरंजन प्रसाद साव, नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से शॉल ओढ़कर कर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर श्री बिहारी को सम्मानित किया। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन दरिपा ने कहा कि मोज्जम बिहारी द्वारा पूर्व से सामाजिक कार्यों को किया जा रहा है।

उनके द्वारा मानव सेवा से जुड़े कई कार्य किए जाते हैं। जिसका लाभ समाज को मिलता है। वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव ने कहा कि मोअज्जम बिहारी के पुनः जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस का अध्यक्ष बनने पर और बेहतर सामाजिक कार्य का क्रियान्वयन होगा। उन्होंने श्री बिहारी के उज्जवल भविष्य की कामना की।अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने कहा कि मौसम बिहार के तीसरी बार जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस का अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के हर वर्ग में हर्ष व्याप्त है। श्री बिहारी के द्वारा शहर के कई सामाजिक कार्यक्रमों में विशेष योगदान होता है। वही कार्यक्रम में मौजूद जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर आगस्तीन कुल्लू ने कहां के मोज्जम बिहारी समाज के सच्चे समाजसेवी है,

जो दिन रात सेवा कार्यों में लगे रहते हैं। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो, वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो, किशोर महतो, ताज खान, शरण पान, नरसिंह पान, विक्रम मुंडा, अंजन प्रधान, राजा राम गुप्ता प्रहलाद महतो, किशोर सिन्हा, गोरांग महतो, रमेश चौबे, बसंत केसरी,संजीव ठाकुर, तुराम हेंब्रम, राजेश नाग,हरिहर सिंह सिंकु, राकेश मोदक समेत काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।

About Author