Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कुदाबेड़ा गांव में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ा कुदाबेडा भाया गाड़ाराजाबासा, उलीराजाबासा से किताहातु तक बन रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आरइओ का कुदाबेड़ा गांव के ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम रोक दिया है.ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाया है.इससे नहीं लगता है कि लंबे समय तक सड़क टिकेगी।

अगर सड़क को बेहतर तरीके से नहीं बनाया गया तो सड़क बदहाल हो जाएगी.ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पीसीसी सड़क का ढलाई होते ही दरार भी हो रही है.इसमें अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सड़क एक बारिश भी सही तरीके से नहीं झेल पाएगी.वही शुक्रवार को खूंटपानी प्रखंड के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो ने ग्रामीणों के साथ सड़क का निरीक्षण किया.जिसमें सड़क पर हो रही पीसीसी ढलाई में काफी अनियमितता पाई गई है.पीसीसी सड़क फट रही है.सड़क निर्माण लेंडिंग कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है।

वही गांव के ग्रामीण भी काफी आक्रोश है.प्रखंड अध्यक्ष सकरी दोंगो ने कहा कि सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच को लेकर खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा व पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त को पत्र सौंपा जाएगा.ग्रामीणों ने संवेदक को गुणवत्ता में सुधार कर कार्य करने की बात कही.मौके पर चोक्रो दोंगो,जितेन दोंगो,बागुन दोंगो,रवि दोंगो,सोमाय दोंगो,सानगी दोंगो,सुनिल दोंगो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

About Author