Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के स्कूल 15 जून तक बंद रखने का दिया आदेश

राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा गर्मी के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक की कक्षाएं दिनांक-12.06.2024 से दिनांक-15.06.2024 तक के लिए बंद किए जाने का आदेश दिया गया है।

उक्त अवधि के उपरांत सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है ।

About Author