Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां के राधा माधव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन

खरसावां के राधा माधव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में स्थानीय प्रसिद्ध भजन गायक पृथ्वीराज सिंह देव और अर्जुन कर चौधरी ने भी मधुर भजन पेश कर समा बांध दिया।

प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत ऐसी लगी लगन, मीरा हो गई मगन,,,,,काडिया रे काडिया सुनी काडिया,,,,, गीत को लीगों ने खुब पसंद किया। भगवान कृष्ण की विभिन्न लीला पर आधारित भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झुमते रहे। पृथ्वीराज सिंह देव ने कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु कृष्ण की बंदना के साथ की। इसके बाद जगन्नाथ की आराधना पर आधारित गीतों में माधव मोहन, है माधव हे माधव,,,,मत कर तू अभिमान रे मत कर तू अभिमान कुछ लेना ना देना मगन रहना,,,,, तुम ढेढी मुझे गोपाल में खेयी गैया,,,दम,दम मस्त कलंदर समेत कोई भजन पेश किए गए।

लोगों की मांग पर हिंदी, ओड़िआ, भोजपुरी भाषा में भजन पेश किया गया। संगीत संध्या के दौरान तबला पर तपन दे, विक्की दास, सितम दास, प्रीतम दास ने ताल दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खरसावां पंचायत के ग्राम प्रधान,एवं कई गण्यमान लोग उपस्थित हुए. भजन संध्या में काफी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

About Author