Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदिवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए भाजपा में आ रहे हैं चंपाई सोरेन : अर्जुन मुंडा

संवाददाता सरायकेला : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की घोषणा पर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने प्रतिक्रिया दी है.

अर्जुन मुंडा ने कहा है कि आदिवासियों के बीच में सिर्फ वोट की राजनीति करना स्वीकार्य नहीं है. नीति और सिद्धांत के साथ पूरे देश में आदिवासियों की दृष्टि रखनी चाहिए. सत्ता लोलुपता के लिए एक आदिवासी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाना निंदनीय है. चंपई सोरेन जी समस्त देश में आदिवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए भाजपा में आ रहे हैं. उनका बीजेपी में स्वागत है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मंडा ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को लेकर अपने सोसल साइड एक्स पर भी यह प्रतिक्रिया दी है.

About Author