CHANDIL : कालिंदी हरिजन बस्ती में बुनियादी सुविधाओं की कमी से जनजीवन त्रस्त, जनप्रतिनिधि मौन…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa )
CHANDIL : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र की चाण्डिल बाजार समीप कालिंदी हरिजन बस्ती में सड़क, नालियों और शौचालय की सुविधाएँ बिल्कुल नहीं हैं। जहाँ लगभग 1500 लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी अव्यवस्थित सड़क, जलभराव और गंदगी के बीच कट रही है। ऐसी स्थिति में लोग जोखिमपूर्ण जीवन जीने को विवश हैं।
वहीं कालिंदी वस्ती के निवासी कृष्ण कालिंदी ने इस समस्या को उजागर किया और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। मौके पर समाजसेवी संदीप कुमार मंडल ने कहा कि आज़ादी के 78 वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना बेहद निराशाजनक है। इन परिवारों की आजीविका दैनिक मजदूरी, ठेला-रिस्का चलाकर या दूसरों के घर काम करके चलती है। चुनावी वादे भले ही कई किए जाते हैं, लेकिन उनके जीवन में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ।
श्री मण्डल ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कई बार मुखिया, जिला परिषद और ईचागढ़ विधायक से इसकी शिकायत की, पर इनके सुध लेने कोई नहीं पहुंचे। वस्तिवासी की ओर से समाजसेवी संदीप कुमार मण्डल ने अधिकारियों से आग्रह कि है जल्द से जल्द सड़क, नाली और शौचालय बनवाकर उनकी ज़िन्दगी में सुधार लाया जाए। इस मौके पर सुशील कालिंदी, गणेश कालिंदी, दीपक कालिंदी और आपीन कालिंदी सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।
