Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

CHANDIL : अनावश्यक कार्यालय में लोगों को चक्कर लगाना ना पड़े जिसके लिए पंचायतवार विशेष शिविर का आयोजन करें : डीसी

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : सरायकेला खरसवाँ के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सोमबार को चाण्डिल प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण कर अधिकारियों को कई अहम दिशा निर्देश दिए। वहीं विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं के लाभ हेतु कार्यालय आ रहें लोगो के समस्याओ का नियमानुसार ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने की भी निर्देश दिए। साथ ही राजस्व एवं भूमि सम्बन्धित लंबित मामलों के निष्पादन हेतु पंचायतवार विशेष शिविर का आयोजन करने की निर्देश दिए। 

बता दें कि जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सोमबार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय,चांडिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने आवास योजना, पंचायत के विकास कार्य तथा मनरेगा के कार्यों की जानकारी लेने के बाद अन्य जरूरी अभिलेख की जांच कर कार्यालय परिसर का नियमित साफ-सफाई,कार्यालय परिसर में स्थित जर्जर भवनो को ध्वस्त करने तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों का रुट चार्ट तैयार कर क्षेत्र भ्रमण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका को नियमित आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर केंद्र में दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन करने का भी निर्देश दिया गया। जहाँ निरीक्षण क्रम में उपयुक्त नें प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का उपस्थिति पंजी समेत अन्य अभिलेखों का जाँच कर बिना सूचना दिए या बिना किसी वैध कारण के कार्यालय में अनुपस्थित पदाधिकारी कर्मियों का सूची तैयार कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों का जवाबदेही तय कर सरकार की जनकल्याणकारी योजना को सुचारू रूप से संचालन करने एवं सभी योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।

वही कार्यालय परिसर में स्थित एग्रो क्लिनिक सेंटर का निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नें कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा उपस्थित पदाधिकारियों को क्षेत्र में किसानो के द्वारा किए जा रहे धान की खेती के अलावा अन्य उपजाऊ खेती (सब्जी/फल आदि) के प्रति जागरूक कर ससमय बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर केसीसी से शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को जोड़ने का निर्देश दिया गया।

इधर अंचल कार्यालय के निरीक्षण क्रम में उपायुक्त नें राजस्व सम्बन्धित लंबित मामलों की समीक्षा की तथा सभी मामलों का नियमानुसार यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।  जहाँ निरीक्षण क्रम में उपायुक्त नें कार्यालय परिसर में उपस्थित लोगो की समस्याओ को सुना तथा विभिन्न मामलों से सम्बन्धित आवेदनों का नियमानुसार निश्चित सामयावधि में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त के साथ अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, चाण्डिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी चाण्डिल तथा चाण्डिल अंचल अधिकारी उपस्थित रहें।

About Author