CHOWKA : खूँटी पंचायत भवन में महिला समिति की वार्षिक ग्राम सभा आयोजित, क्षेत्रीय एकता और विकास पर दिया जोर ।

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
SERAIKELLA : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की चौका थाना अंतर्गत खूँटी ग्राम पंचायत भवन में गत सोमबार को महिला समिति की ओर से वार्षिक ग्राम सभा बैठक आयोजित की गई। जहाँ आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुखिया सुखराम माँझी ने कहा कि गाँव की समस्याओं का समाधान और विकास ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या में ग्रामीणों को बाहरी नेताओं का सहारा लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि बाहरी स्वार्थी नेता महिलाओं की एकजुटता तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि उन्हें करारा जवाब दिया जाए।
वहीं, समिति की अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य सबिता मार्डी ने कहा कि महिला समिति अपने प्रत्येक सदस्य को लाखपति दीदी बनाने की दिशा में योजनाबद्ध कार्य कर रही है। महिलाओं की आयवृद्धि के लिए कई प्रयास जारी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों के अधिकारों और ग्राम सभा के निर्णय का सम्मान किया जाएगा, और कोई भी व्यक्ति गाँव की शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो अब ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे।

सबिता मार्डी ने यह भी कहा कि वे ग्रामीणों के सुख-दुख में पहले भी साथ थीं और आगे भी रहेंगी। साथ ही उन्होंने बाहरी और स्वार्थी राजनीति करने वालों को चेतावनी दी कि अब ग्रामीण पूरी तरह सजग हो चुके हैं और उनके क्षेत्र में घटिया राजनीति करने वाले कि कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सबिता मार्डी, मुखिया सुखराम माँझी, समिति सदस्य रीना लायेक, रानी देवी, किरण देवी, रेखा देवी, वंदना महतो, चमेली महतो, अर्चना महतो, शुभद्रा माँझी, वैशाखी महतो, समाजसेवी रूसु गोराई, पंचायत सचिव बिकधर प्रामाणिक समेत सैकड़ों महिलाएँ उपस्थित रहीं।
