Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला प्रशासन द्वारा मानगो के गाँधी मैदान मे नये वोटरों के बीच जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

जमशेदपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिले के उपायुक्त के निर्देश के तहत जिला प्रशासन मतदान के प्रतिशत कों बढ़ाने हेतु लगातार कई तरह के जागरूकता अभियान चला रहीं है, इसके तहत मानगो के गाँधी मैदान मे नये वोटरों के बिच जागरूकता अभियान चलाया गया.

ज़िलें के उप विकास आयुक्त तथा धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी इसमें मुख्य रूप से मौजूद रहे, इन्होने तमाम नये वोटरों से आगामी 25 मई कों होने वाले लोमसभा चुनाव मे मतदान कि अपील कि, जिले के उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र मे मतदान का प्रतिशत कम रहता है और लोग सोचते हैं कि उनके एक वोट से फर्क नहीं पड़ता है, जबकि प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है और ये लोकतान्त्रिक वयवस्था कों मजबूती प्रदान करता है, इसी सन्देश कों प्रत्येक वोटर खासकर नये वोटरों तक पहँचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. नुक्कड़ नाटक की माध्यम सें नये मतदाताओं को समझाने का प्रयास भी किया गया, साथ है कैम्प लगाकर नये मतदाताओं का नाम भी यहाँ जोड़ा गया.80 वर्ष सें ऊपर की मतदाताओं को यहाँ सम्मानित भी किया गया.

About Author