Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

केजीबीवी में नामांकन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक, माननीय विधायक घाटशिला समेत अन्य विधायकगण के प्रतिनिधि हुए शामिल

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस मौके पर माननीय विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन समेत अन्य विधायकगण के प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बालिका शिक्षा प्रभारी, सभी केजीबीवी की वार्डन, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शामिल हुए।

जिला स्तरीय बैठक में वर्ग 6 के 750 खाली सीटों के विरुद्ध नामांकन हेतु सूची का अनुमोदन किया गया। वहीं वर्ग 7 के 17 और वर्ग 8 के 22 एवं वर्ग 9 के 20 रिक्ति के विरुद्ध नामांकन की सूची का अनुमोदन समिति द्वारा किया गया। 809 नामांकन हेतु रिक्त सीटों के लिए 3386 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसकी स्क्रूटनी प्रखंड स्तरीय समिति के द्वारा की गई एवं अनुशंसित सूची जिला समिति को उपलब्ध कराई गई थी, जिसका अनुमोदन जिला स्तरीय समिति द्वारा दिया गया ।

कुल चयनित बच्चों में एसटी 539, एससी SC 49, ओबीसी 189, पीवीटीजी 82, अनाथ 37, एकल अभिभावक 299, फोकस एरिया के 59 तथा 10 दिव्यांग शामिल हैं। समिति द्वारा 5 दिनों के अंदर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया । सभी विद्यालयों में दिनांक 22 को प्रवेश उत्सव मनाने का निर्देश दिया गया जिसमें सभी नव नामांकित बालिकाएं एवं उनके अभिभावकों को बुलाकर शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया जाना है।

About Author