Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

हाईवा से सीधी भिड़ंत से गैस टैंकर की केबिन में लगी आग, झुलसा चालक, एक गंभीर…..

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र की भिलाई पहाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक गैस टैंकर और गिट्टी से लदे एक हाईवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना तत्पश्चात ही गैस टैंकर की केबिन में आग लग गई, जिससे चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना गत रबिबार की है और इस घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन दल और एमजीएम पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक द्वारा गैस टैंकर चालक निराले निदाव (32) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, हाईवा चालक बद्री मांझी, जो चांडिल का निवासी बताया गया है, वह भी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के माने तो, उक्त हाईवा जमशेदपुर से घाटशिला की ओर जा रहा था जबकि गैस टैंकर घाटशिला से जमशेदपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान भिलाई पहाड़ी के पास अचानक एक कार को बचाने के प्रयास में गैस टैंकर दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रहे हाईवा से टकरा गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस टक्कर के बाद गैस टैंकर की केबिन में आग लग गई और चालक फंस जाने के कारण निकल नहीं सका जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैस टैंकर खाली था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टक्कर के प्रभाव से डंपर में लदा गिट्टी भी सड़क पर फैल गया, जिससे घटना स्थल से दोनों ओर काफी दूरी तक वाहनों की कतार लग गई।

सड़क पर हाईवा से गिरा हुआ गिट्टी और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद पुलिस ने सड़क से जाम हटाकर सड़क पर वाहनों का आवागमन चालू कराया।

About Author