Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर होटल गुडविल में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

आज दिनांक 09/07/2024 को भारतीय जनता पार्टी ज़िला सरायकेला खरसवाँ के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में आदित्यपुर होटल गुडविल में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर डब्ल्यू टाईप के निवासियों के साथ साथ आदित्यपुर के सभी आवासीय फ़्लैट में निवास करने वाले परिवारों के साथ ज़िला भाजपा पूरी मज़बूती से खड़ी रहेगी ।

ज़िला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा तात्कालिक मुख्यमंत्री ख़ुद ही आग लगाकर बुझाने का ड्रामा कर रहे है, जब फ़्लैट का सर्वे हो रहा था उस वक़्त वह मुख्यमंत्री के साथ साथ वह यहाँ के विधायक भी थे, अख़बारों से पता चला कि सर्वे का 90% कार्य संपन्न हो गया तब यह बात सामने आई कि फ़्लैट को कंडम घोषित किया जाना है। उन्होंने कहा भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल कल आवास बोर्ड के अधिकारियों से मिलकर सर्वे से संबंधित हर तरह की कार्यवाई को अविलंब रोकने की माँग करेगा ।

भाजपा नेता गणेश माहली ने सवाल खड़ा किया कि जब सर्वे की शुरुआत हुई तब ही इसे क्यों नहीं रोक दिया गया ? बात को इतना आगे तक क्यों बढ़ने दिया गया ? क्या तत्कालीन मुख्यमंत्री विधायक के रूप में इतने असंवेदनशील थे की उनके अधिकारी लोगो का घर उजाड़ने की योजना बना रहे थे और वह बेख़बर सो रहे थे ? आज के संपन्न हुए बैठक में आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आगामी 14 जून को होने वाले भाजपा के सरायकेला बिधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई ।

ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने बताया 14 तारीख़ को बिधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष और बूथ कमेटी के लोगो को आमंत्रित किया गया है। उस दिन लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जायेगा।आज के बैठक में भाजपा नेता गणेश माहली, रमेश हँसदा, ललन तिवारी, राकेश सिंह, मनोज तिवारी, राकेश मिश्रा, भोगेन्द्र झा, अजय सिंह, सतीश शर्मा, कुमुद रंजन, बबलू सिंह, देवेश महापात्रा, लक्ष्मण राय, ब्रह्मानंद झा, नीरू सिंह, अमन प्रशाद, बिजय सिंह, विजय सोनार, गणेश कालिंदी, पंकज सिंह, प्रकाश रंजन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे ।

About Author