Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा में जमीन विवाद को लेकर बेटे ने की पिता की हत्या

पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में आपसी रंजिश में बेटे ने खाट पर सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से हमला कर किया हत्या।पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में आपसी रंजिश में बेटे द्वारा खाट पर सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर देने की घटना सामने आई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने बड़ाजामदा ओपी में आत्मसमर्पण भी कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है और मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र में जमीन को लेकर विवाद था।

About Author