Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड हाईकोर्ट के सख्त आदेश के आगे आवास बोर्ड के आवंटित जमीन पर निर्माण का विरोध करने वाले लोगों की एक न चली

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर-2 रोड नंबर 14 से झारखंड हाईकोर्ट के सख्त आदेश के आगे आवास बोर्ड के आवंटित जमीन पर निर्माण का विरोध करने वाले लोगों की एक न चली. बुधवार की अहले सुबह ही जिला पुलिस प्रशासन दंडाधिकारी मौके पर पहुंचे,इसके बाद कब्जा दिलाने का कार्य प्रारंभ किया गया।

आवास बोर्ड के प्लाट संख्या 1,16, 18 पर आवंटी दिवाकर कुमार, संजय कुमार और राजेंद्र कुमार को जिला प्रशासन द्वारा पुलिस बल तैनात कर कब्जा दिलाने का कार्य प्रारंभ किया गया.इससे पूर्व सीमांकन के बाद बाउंड्री कार्य का विरोध करने पर पूर्व पार्षद रिंकू राय समेत कुछ स्थानीय लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया.इसके बाद निर्विरोध तरीके से सीमांकन कर कब्जा दिलाने का कार्य जारी है।

हाईकोर्ट के सख्त आदेश को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के पुलिस बल और कई थानों के प्रभारी को मौके पर प्रतिनियुक्त किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से कांड्रा,गम्हरिया, आरआईटी समेत ट्रैफिक प्रभारी मुस्तैद रहें.गौरतलब हैं कि इससे पूर्व शनिवार को कब्जा दिलाने को लेकर पूर्व पार्षद समेत स्थानीय लोगों द्वारा तीन दिनों के लिए अभियान रोक रह जाने का आग्रह किया गया था. उसके बाद 17 तारीख तक की मोहलत थी, जिसे लेकर बुधवार सुबह से ही दखल दिलाने का कार्य जारी है.

In view of the strict order of Jharkhand High Court, the people opposing the construction on the land allotted by the Housing Board did not do anything.

About Author