JAMSHEDPUR : चाकुलिया की हजारों फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाला पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, पाँच गिरफ्तार…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र की मटियाबांधी पंचायत में जहाँ हजारों जन्म प्रमाणपत्र घोटाला की सनसनीखेज मामला सामने आया । यह सूचना मात्र से ही सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने के बाद से प्रशासनीक जाँच में सामने आए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले को लेकर मंगलवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत बीपीएल बच्चों के स्कूल में नामांकन के लिए जमा किए गए जन्म प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान यह मामला सामने आया था।
4281 फर्जी प्रमाणपत्र में ही स्कूल में करा दी नामांकन…
बताया गया कि एसडीओ, घाटशिला के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने मटियाबांधी पंचायत द्वारा जनवरी 2023 से अब तक जारी किए गए कुल 4567 जन्म प्रमाण पत्रों की गहन जांच की। जिसमें 4281 प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। उपायुक्त ने कहा कि इन फर्जी प्रमाण पत्रों के माध्यम से स्कूल में नामांकन, सरकारी योजनाओं का लाभ, पासपोर्ट, आधार व अन्य दस्तावेज बनवाए जाने की आशंका को देखते हुए संबंधित विभागों और एजेंसियों को इन प्रमाण पत्रों की सूची भेज दी गई है। इसके साथ ही सूची को सार्वजनिक करने की तैयारी है।
जिले के सभी प्रखंडों में जांच के आदेश जारी
उपायुक्त ने बताया कि इस प्रकार के घोटाले की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिले के सभी 11 प्रखंडों में भी प्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त इस मामले में संलिप्त सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाए हैं उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है.
पुलिस ने की पांच को गिरफ्तार, जब्त की उपकरण…

वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी चाकुलिया सुश्री आरती मुंडा के लिखित आवेदन पर चाकुलिया थाना कांड संख्या 32/2025 दर्ज किया गया है. मामले में मटियाबांधी पंचायत के सचिव सुनिल महतो, प्रज्ञा केंद्र संचालक सपन महतो, मलकुंडी पंचायत के वीएलई शिवम डे, तुजू पंचायत के वीएलई हरिश प्रमाणिक और रांची निवासी आरिफ आलम को पुलिस गिरफ्तार किया गया है।
जब्त की गई सामग्रीयों की सूची…

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से विभिन्न पंचायत कार्यालयों और आवासों से फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए हैं। इनमें सीपीयू, मॉनिटर, प्रिंटर, लैपटॉप, एंड्रॉयड एवं कीपैड मोबाइल फोन और फर्जी प्रमाण पत्रों की सूची शामिल है। जिला प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस गंभीर फर्जीवाड़े में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा। उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
