NIMDIH : झिमड़ी प्रकरण : अनुमण्डल स्तरीय शांति समिति की बैठक में झिमड़ी गाँव में शांति बहाल करने हेतु प्रशासन ने मांगी ग्रामीणों से सहयोग…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
SERAIKELLA : सरायकेला-खरसावां जिले की चाण्डिल अनुमण्डल मुख्यालय सभागार में एसडीओ विकाश राय द्वारा बैठक बुलाया गया । मालूम हो कि नीमडीह प्रखंड क्षेत्र की झिमड़ी में गत 24 मई को आरोपी तस्लीम अंसारी द्वारा हिंदू लड़की रीता महतो की कथित धर्म परिवर्तन और निकाह को लेकर विरोध में आक्रोशित भीड़ ने घरों को आग के हवाले कर देना ओर पुलिस पर पथराव जैसी घटना को अंजाम देने के बाद यह घटना ऐसी विकराल रूप ले लिया कि दो समुदायों के बीच गाँव मे कायम शांति व्यवस्था अचानक सांप्रदायिक तनाव में तब्दील हो गया।
जिसको लेकर मंगलवार को अनुमण्डल मुख्यालय की कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक एसडीओ विकाश राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झिमड़ी गाँव मे घटित घटना के संवंध में विस्तार से चर्चा किया गया और गाँव में पूर्ववत शांति व्यवस्था बहाल हो तथा आपस में सद्भावना कायम रहे जिसके लिए सामूहिक रूप से सभी को प्रयास करने की अपील एसडीओ ने की।
वहीं बैठक में श्रीराय ने आश्वस्त किया घटना की निष्पक्ष जाँच कराई जाएगी तथा दोषियों पर कार्रवाई किया जाएगा जबकि निर्दोषों को कदापि परेशान नहीं किया जाएगा। इधर पीड़िता की जानकारी देते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो ने बताया कि पीड़िता रीता महतो को चिकन पॉक्स तथा हैपेटाइटिस की शिकायत है, जिसकी बेहतर चिकित्सा के लिए शहर की एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर एसडीओ ने थाना प्रभारी को मंजूर अंसारी द्वारा पीड़िता युवती को लेकर फरार होने की सूचना पर की गई कार्रवाई के जाँच की निर्देश दिए साथ ही नीमडीह सीओ को गाँव मे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश दिए। वहीं एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि प्रशासन मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जहाँ समिति के सभी सदस्यों से अधिकारियों ने अपील की कि झिमड़ी गाँव में पूर्ववत शांति और भाईचारा बहाल करने में सहयोग करें। इस अवसर पर झिमड़ी पंचायत मुखिया सरस्वती सिंह मुण्डा, अश्विनी महतो, ओम लायक, प्रभात कुमार पोद्दार, रजिया खातून, कार्तिक महतो, कृष्ण किशोर महतो एवं क्षेत्रीय कई राजनीति दल के नेता व प्रतिनिधि तथा शांति समिति सदस्यों समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे।
