Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

JAMSHEDPUR : दिनदहाड़े में ही बदमाशों ने दिया हथियार के बल पेट्रोल पंप में लूट घटना का अंजाम..

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

JAMSHEDPUR :  पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पोटका थाना क्षेत्र के हाता स्थित सुमोना एचपी फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार सुबह तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने पहले 300 रुपए का पेट्रोल भरवाया और फिर पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूट लिए। लूट के वक्त पेट्रोलपंप पर ड्यूटी में तैनात दो महिला कर्मचारी दुलारी सरदार और रेखा रानी सरदार मौके पर मौजूद थीं, जिन्हें अपराधियों ने धमकाकर कैश काउंटर से रुपये ले लिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने 500 का नोट देकर पेट्रोल भरवाया और बचे हुए 200 रुपये लेने के बहाने रुक गए। तभी एक अपराधी ने पिस्तौल निकालकर महिला कर्मचारियों को डराया और कैश काउंटर से नकदी निकाल ली। लूट के बाद तीनों बदमाश हवा में पिस्तौल लहराते हुए हाता की दिशा में भाग निकले। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें अपराधियों के चेहरे साफ देखे जा सकते हैं।

नघटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई लेकिन घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी फरार हो गए। यह घटना से पुलिस गस्ती पर सवाल उठ रहा है कि अगर पीसीआर वैन उस समय हाता क्षेत्र में तैनात रहते तो यह बदमाश ऐसी घटना को अंजाम देने में दुस्साहस नहीं करता।

गनीमत है कि किसी की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ पर बदमाश द्वारा दिनदहाड़े हाथ में पिस्तौल को लहराते हुए क्षेत्र घूमकर पुलिस के ड्यूटी को जरूर चुनौती दी है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।  इधर पोटका थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हो गया है और उसकी सहायता से अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Author