Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

JAMSHEDPUR : सड़क के किनारे में खड़ी ट्रेलर को मछली से लदे पिकअप वैन ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 33 पर पीपला के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया, जंहा सड़क किनारे खड़ी एक टेलर को मछली से लदे पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

इधर घटना की सुचाना पाते ही प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर एम्बुलेंस उपलब्ध कराया एवं घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल भेज दिया, वंही घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद नेशनल हाईवे 33 कुछ देर तक सड़क जाम की स्थिति में तब्दील हो गया।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और सभी घायल और मृतक को एमजीएम अस्पताल भेज दिया एवं काफी मशक्कत के बाद पुलिस वाहनों की जाम को हटाकर सड़क पर आवागमन बहाल किया।

About Author