JAMSHEDPUR : कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में गरजे सुबोधकांत सहाय, कहा भाजपा सरकार की तानाशाही और चलनेवाला नहीं…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
SERAIKELLA : सरायकेला खरसवाँ जिला की आदित्यपुर थाना क्षेत्र की जयप्रकाश उद्यान में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित “संविधान बचाओ रैली” में बतौर मुख्य अतिथि सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुगलों और अंग्रेजों की तरह तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में संविधान के मूल्यों को कुचला जा रहा है और आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर हमला कर रही है। सहाय ने कहा कि अगर यही हालात रहे, तो वह दिन भी अब दूर नहीं जब देश में फिर से तानाशाही शासन लागू हो जाएगा ।
भाजपा सरकार बोलने, लिखने और अपनी इच्छा व्यक्त करने के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की जन विरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों को भी आड़े हाथों में लिया और कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में संविधान बचाओ रैली के माध्यम से आम जनता को जागरूक कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने की। रैली में प्रदेश और जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, जिनमें संजीव श्रीवास्तव, आनंद बिहारी दुबे, सुकुमार गोराई, सुरेश धारी, राकेश तिवारी, केपी सोरेन प्रसाद, रमाशंकर पांडे, ऋषि मिश्रा, जमाल अशरफ बबन, उपेंद्र शर्मा, रामवृक्ष गुप्ता, छोटराय किस्कु, देबू चटर्जी, तसलीमा मल्लिक, झरना मन्ना, अनामिका सरकार, संगीता प्रधान, मिसर बंसरीयार, सविता साव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
