Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदिवासी उराँव समाज का महापर्व जेष्ठ जतरा त्योहार बान टोला अखाड़ा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न

आदिवासी उराँव समाज का महापर्व जेष्ठ जतरा त्योहार बान टोला अखाड़ा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुबह से ही पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना चलती रही, दोपहर 3:00 बजे के बाद खिचड़ी भोग वितरण हुआ। तत्पश्चात देर शाम तक मोहल्ले के बच्चे, बच्चियां महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों के बीच खेलकूद व क्विज प्रतियोगिता का कार्यक्रम चला l समापन समारोह में पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी उरांव समाज के मुख्यसलाहकार श्री सहदेव किस्पोट्टा ने बताया कि जतरा त्योहार उरांव समुदाय का एक ऐतिहासिक त्योहार है l

इस त्योहार को विजय का प्रतीक के रूप में माना जाता है एवं जतरा पर्व के शुभ अवसर पर आज खेल-कूद व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ये बहुत ही काफी सराहनीय रहा, कम से कम इस खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से हम एक जगह एकत्रित होते हैं l आज के इस प्रतियोगिता में सर्वप्रथम 5 से 8 वर्ष के लड़कों का 100 मीटर के दौड़ में प्रथम रितेश कच्छप द्वितीय यथार्थ तिर्की एवं तृतीय अमन कच्छप हुए i 5 से 8 वर्ष लड़कियों का 100 मी दौड़ रेस में प्रथम कृति कुजूर द्वितीय सुहानी कुजूर एवं तृतीय आराध्या मिंज हुई i 9 से 12 वर्ष लड़कों का 150 मी दौड़ रेस में प्रथम सुशांत केरकेट्टा द्वितीय स्मिथ तिर्की एवं तृतीय अभिजीत कच्छप हुए i 5 से 15 वर्ष लड़कियों का चम्मच रेस में प्रथम जिया तिर्की द्वितीय शशि नमाता एवं तृतीय मतिका कुजूर हुई i 10 से 15 वर्ष लड़कियों का बोरा रेस में प्रथम बारिमा खलखो द्वितीय सुहानी कुजूर एवं तृतीय तनीषा कच्छप हुई i 12 से 18 वर्ष की लड़कियों का सुई धागा रेस में प्रथम बारिमा खलखो द्वितीय अनिशा कच्छप एवं तृतीय सोनी तिर्की i 15 से 30 वर्ष लड़कियों का बॉल रेस में प्रथम अंजली कुजूर द्वितीय रेशमी कच्छप एवं तृतीय दीपाली कुजूर हुई i महिलाओं का चियर रेस में प्रथम दुखनी मिंज द्वितीय रूपा कुजूर एवं तृतीय बिरंग खलखो हुई i इस अवसर पर बान टोला के मुखिया लालू कुजूर ने कहा कि उरांव समाज का सबसे बड़ा त्योहार जेष्ठ जतरा है इस त्योहार को हम जीत का प्रतीक मानकर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ पारम्परिक भेष-भूषा में नाच-गान कर त्योहार को मनाते है, एवं इस त्योहार के उपलक्ष्य में बच्चे-बच्चियों के बीच खेलकूद कर मनोरंजन कराया जाता है l सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व वार्ड पार्षद श्रीमति लक्ष्मी कच्छप ने कही कि हमारा सबसे बड़ा त्योहार जतरा पर्व है, और उस त्योहार को हम जीत का प्रतीक मानते है।

खुशी की बात है कि महिलाओं के द्वारा ही इस जीत को हासिल प्राप्त हुई थी, आज के इस परिवेस में हमेशा महिलाओं को आगे आने की जरूरत है l इस अवसर पर बान टोला समाज सभी पदाधिकारी चमरू लकड़ा, सीताराम मुण्डा, गणेश कच्छप, राजकमल लकड़ा,खुदिया कुजूर, राजू तिग्गा, जगरनाथ लकड़ा, कृष्णा मुण्डा, जगरनाथ टोप्पो, शम्भु टोप्पो, राजेंद्र कच्छप, दुर्गा कुजूर, कृष्णा तिग्गा, प्रकाश कुमार गुप्ता,तेजो कच्छप,भरत कुजूर, बिरसा लकड़ा, सुनील खलखो,करमा कुजूर, रवि तिर्की, सुखदेव मिंज, रवि मिंज, अभिनाश कुजूर,बंधन खलखो, रामेश्वर बोईपाई,इन्द्रोदय कच्छप, पिन्टु कच्छप, लक्ष्मी खलखो, शांति कुजूर, पुष्पा मुण्डा, मालती कोया, राखी कुजूर,सुभद्रा कच्छप, पुतुल खलखो, पुष्पा तिर्की, मीना कुजूर, शिल्पा कच्छप आदि उपस्थित थे l

About Author