Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा में पत्रकारों ने आयुक्त कार्यालय में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

चाईबासा:आज AISMJWA के बैनर तले प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकारों ने आयुक्त की अनुपस्थिति में सचिव को मुख्यमंत्री के नाम 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा.मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए इस मांग पत्र में लातेहार के युवा पत्रकार और ऐसोसिएशन के पलामू प्रमंडल प्रभारी अजय सिन्हा की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत की सीआईडी जांच की मांग की गई.इसके अलावा दिवंगत पत्रकार अजय के आश्रितों को मुआवजा,पत्नी को एक नौकरी और दो बच्चों को निशुल्क शिक्षा की मांग भी मांग पत्र में की गई है.

इस पर उपायुक्त द्वारा मांगपत्र को अग्रसारित करने की बात कही गई.इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ऐसोसिएशन के प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता ने कहा कि राज्य में पत्रकारों की मौत पर सरकार को संज्ञान लेने की जरूरत है.उन्होने कहा कि कल डॉ अजय ने अजय सिन्हा के मामले में दूसरी बार ट्विटर पर मुख्यमंत्री को अनुरोध किया है.श्री गुप्ता ने कहा कि बीमा और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए बीते 15 सालों से राज्य के पत्रकार आंदोलन कर रहे हैं तो कभी मांग पत्र सौंप रहे हैं लेकिन सरकार का इस पर ध्यान ही नहीं है.ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो ने कहा कि देश में न तो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो रहा है और न राज्य सरकार द्वारा बीमा या पेंशन दिया जा रहा है.

कोल्हान अध्यक्ष रंजीत राणा ने कहा कि आज अगर झारखंड में बीमा योजना लागू हुई होती तो अजय के आश्रितों को थोड़ा सहारा तो मिल ही जाता.ऐसोसिएशन के सरायकेला-खरसंवा जिला अध्यक्ष रविकांत गोप ने कहा कि अजय के आश्रितों को मुआवजा और नौकरी के साथ ही मामले की सीआईडी जांच जरूरी है.उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ऐसोसिएशन के पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह,जिला महासचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन,मोहम्मद इब्राहिम,मोहम्मद कलाम,मोहम्मद नईम सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.ज्ञापन‌ सौंपने से पूर्व पत्रकारों द्वारा अजय सिन्हा की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया.

About Author